युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत नरसिंहपुर द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला युवा अधिकारी उमंग जैन के मार्गदर्शन में स्थानीय उत्कृष्ट बालिका छात्रावास में पौधारोपण, जागरूकता पदयात्रा एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्रावास अधीक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती सीमा दीक्षित ने छात्राओं से उनके आदर्शों को अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आव्हान किया। वैशाली पांडे ने भी भगवान बिरसा मुंडा के समाज सुधार एवं स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं जनजातीय गौरव विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 वीं की छात्रा दिव्या विश्वकर्मा ने प्रथम, कक्षा 12 वीं की छात्रा कुमकुम कौरव ने द्वितीय तथा कक्षा 9 वीं की छात्रा निधि लोधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्या सोनी को आकर्षक चित्र सहित उत्कृष्ट निबंध प्रस्तुत किया। विजेता छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर कालूराम विश्वकर्मा एवं लेखा सहायक विनय चौरसिया सहित छात्रावास की छात्राएं उपस्थित रहीं।