धनतेरस के अवसर पर कार्यालय आयुष परिसर टिकारी बैतूल में भगवान धन्वंतरि के अवतरण दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान एवं शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति स्थापना की गई।

कार्यक्रम में पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. दीपक कड़वे ने बताया कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूर्ण हर्षोल्लास के साथ धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर भंडारा एवं प्रसादी का वितरण भी किया गया। साथ ही जिले के समस्त आयुर्वेद औषधालयों में भगवान धन्वंतरि का पूजन-अर्चन कर धनतेरस पर्व मनाया गया।