युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं संचालनालय खेल और युवा कल्याण, भोपाल के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस तथा पूर्ण सप्ताह को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसी क्रम में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार जिले में जिला युवा महोत्सव 2026-27 का आयोजन 18 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से शासकीय पीजी कॉलेज, दतिया में किया जाएगा। जिला युवा महोत्सव 2026-27 के अंतर्गत श्नशामुक्त युवा विकसित भारतश् की थीम पर जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा पांच विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें कविता लेखन, चित्रकला, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। माई भारत पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य जिला स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल होने वाले युवा एवं दल अपना पंजीयन माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन कराएं। इसके लिए पोर्टल पर उपलब्ध पंजीयन फॉर्म में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का विवरण भरना अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीयन एवं संबंधित फॉर्म भरने वाले चयनित दल राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी सहभागिता कर सकेंगे। प्रतिभागी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं जिला स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल होने वाले कलाकार एवं प्रतिभागी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, हाईस्कूल अंकसूची अथवा जन्म प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएं। जिला प्रशासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के अधिक से अधिक युवाओं से महोत्सव में सहभागिता कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की गई है।
दतिया से और
और →यह भी पढ़ें
और →जनजातीय कार्य विभाग
माय भारत नरसिंहपुर द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम
नरसिंहपुर


अनूपपुर
उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनजाति समुदाय के खिलाड़ी, उन्नत कृषक, शिल्पकार व जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
अनूपपुर

खेल एवं युवा कल्याण
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों का शानदार प्रदर्शन
नरसिंहपुर


