मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग तथा लोक सेवाओं को तय समय-सीमा में प्रदाय करने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न गतिविधियों एवं शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से आगामी 30 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित शिविर के स्थल में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में ग्राम पंचायत जामदा-भुतिया में प्रस्तावित शिविर अब गंधवानी विकासखंड के ग्राम पंचायत बिल्दा मे
उक्त संशोधन के अतिरिक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं अन्य सभी गतिविधियां पूर्व जारी निर्देशों के अनुसार यथावत रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


