श्री ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा गुरुवार को कुल 6 दानपात्रों से प्राप्त राशि की गणना की गयी। तहसीलदार श्री उदय मंडलोई ने बताया कि प्राप्त कुल गणना राशि 9,32,746/ एचडीएफसी बैंक की बड़वाह शाखा स्थित खाते में जमा की गयी। इसके अलावा शुक्रवार को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के 9 दान पात्र खोले गये। इनमें प्राप्त राशि की गणना तहसीलदार, पटवारी और मंदिर के सहायक कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में मंदिर कर्मचारी एवं बैंक कर्मचारियो द्वारा की गई। ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के 9 दानपात्रों में कुल 23,37,000 रुपए प्राप्त हुए। यह राशि भी बैंक खाते में जमा करा दी गयी है।