खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा द्वारा पिपलौदा एवं आलोट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए विभिन्न खाद्य संस्थानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। पिपलौदा क्षेत्र के ग्राम नांदलेटा स्थित लोकेंद्र मावा भट्टी, महाकाल मावा भट्टी और ग्राम शेरपुर स्थित भोमसिंह मावा भट्टी से मावे के कुल तीन नमूने लिए गए।

आलोट क्षेत्र के ग्राम खजुरी देवड़ा स्थित राधेकृष्णा किराना से मैदा का नमूना लिया गया। इसके बाद विट्ठल मंदिर चौराहा स्थित पाटीदार दूध डेयरी से मिक्सड दूध और घी तथा राजेंद्र चौक स्थित पुरोहित दूध डेयरी से दुध के नमूने लिए गए।

लिए गए सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएँगे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।