ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार किसानों से विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिसमें श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, एसएमएस-स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हे रेक/स्ट्रॉ रेक एवं रोटोकल्टीवेटर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। प्राप्त आवेदनों की लॉटरी 7 अक्टूबर 2026 को संपादित की जाएगी।

सहायक कृषि यंत्री सतना ने बताया कि आवेदन के साथ कृषक के स्वयं के बैंक खाते से संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री, सतना अथवा मैहर के नाम निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) जमा करना अनिवार्य है। धरोहर राशि के बिना प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं होगा।

निर्धारित धरोहर राशि के अनुसार श्रेडर/मल्चर के लिए 5,500 रुपये, बेलर के लिए 15,000 रुपये, स्लेशर के लिए 2,000 रुपये, एसएमएस-स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 3,500 रुपये, हे रेक/स्ट्रॉ रेक के लिए 5,000 रुपये तथा रोटोकल्टीवेटर के लिए 2,500 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।