रामवन में लीला समारोह के प्रथम दिवस के अवसर पर गुरूवार को सांसद सतना श्री गणेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष..रावेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य..एकता अनूप सिंह, रमाकांत पयासी.. सरपंच मनीषा सिंह, रमेश कोल तहसील रामपुर बाघेलान उपस्थित रहे। रामवन में श्रीरामलीला समारोह के प्रथम दिवस निषाद राज नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई इस प्रस्तुति को ग्वालियर से आए कलाकारों ने बहुत ही सुन्दर अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस लीला का निर्देशन हिमांशु द्विवेदी ने किया।