जिला प्रशासन सतना, दीन दयाल शोध संस्थान चित्रकूट के सहयोग से संस्कृति संचालनालय द्वारा भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की स्मृति में शरदोत्सव का आयोजन 25 से 27 अक्टूबर 2026 तक उद्यमिता विद्यापीठ दीनदयाल परिसर चित्रकूट में किया जा रहा है। बहुवर्णी कलाओं के इस समारोह में प्रतिदिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 25 अक्टूबर को पवन तिवारी एवं साथी, टीकमगढ़ तथा रूट्स नादात्म भोपाल द्वारा भक्ति गायन प्रस्तुत किया जाएगा। 26 अक्टूबर को अभिनयना डांस अकादमी पुरी द्वारा श्रीकृष्ण बाल लीला की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद आशा वैष्णव एवं साथी अहमदाबाद द्वारा भक्ति गायन होगा। 27 अक्टूबर को शासकीय संगीत महाविद्यालय मैहर के द्वारा मैहर वाद्यवृंद की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके बाद श्रीराम अय्यर एवं साथी मुम्बई द्वारा भक्ति एवं सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जायेगी। शरदोत्सव की संध्या में आमजनों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
सतना से और
और →यह भी पढ़ें
और →जनजातीय कार्य विभाग
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर