सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं भारत विकास परिषद द्वारा संयुक्त रूप से कल्याणपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के सम्मान एवं सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को शाल एवं श्रीफल, चादर तथा फलों की टोकरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त आयुक्त विकास ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन मूल्यों से समाज को निरंतर मार्गदर्शन मिलता है। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता ने कहा कि वृद्धजनों के आशीर्वाद से समाज समृद्ध होता है। श्री रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि वृद्धजनों के सम्मान को अपने व्यवहार और संस्कारों में शामिल करना चाहिए।
कार्यक्रम में श्रीमती नीति सिंघल एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दीपक कुशवाहा द्वारा वृद्धजनों को सूक्ष्म व्यायाम एवं फिजियोथेरेपी से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही कल्याणपुर स्थित वृद्धाश्रम परिसर में सभी ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता, अध्यक्ष श्रीमती नीति सिंघल, श्री रविन्द्र गुप्ता, डॉ. ओपी चौधरी, श्री जीतेन्द्र मिश्र, श्री रकेश खरे, डॉ. दीपक कुशवाहा, श्री एस.एस. जौहरी, क्षेत्रीय संयोजक, डॉ. सुशील कुमार सिंघल, श्री अशोक मोर, श्री विजय दुबे, श्री गौरव मिश्रा एवं श्री रिशु त्रिपाठी, सेवा निवृत्त अशोक सराफ सहित अन्य उपस्थित रहे।

