सहायक संचालक खेल रईस अहमद ने जानकारी दी है कि संयुक्त संचालक लोक षिक्षण संस्था श्री उमेष कुमार धुर्वें के निर्देषन में 70वीं शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए शहडोल संभाग की टीमों का चयन किया गया है। संभाग भर के उत्कृष्ट प्रतिभावान खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराएं। चयनित टीमों के सुचारू संचालन, उचित मार्गदर्शन एवं बेहतर समन्वय हेतु अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में अनुभवी प्रमुख प्रबंधकों की नियुक्तियाँ भी की गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय योगासन (14, 17 एवं 19 वर्ष - बालक, बालिका) प्रतियोगिता बालाघाट में 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित जाएगा, प्रमुख प्रबंधक श्री राजेश कुमार वर्मा होगें। क्रिकेट (19 वर्ष - बालक) प्रतियोगिता नरसिंहपुर, गाडरवारा 23 से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा, प्रमुख प्रबंधक श्री लक्ष्मण सोनी होगे। वॉलीबॉल (14 वर्ष - बालक) प्रतियोगिता मुरैना (दिनांक 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक) में आयोजित किया जाएगा, प्रमुख प्रबंधक श्री अरुण कुमार भट्ट होगे। उल्लेखनीय है कि इस 70वीं शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करने वाले संभाग के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए किया जाएगा।
शहडोल से और
और →यह भी पढ़ें
और →जनजातीय कार्य विभाग
माय भारत नरसिंहपुर द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम
नरसिंहपुर


अनूपपुर
उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनजाति समुदाय के खिलाड़ी, उन्नत कृषक, शिल्पकार व जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
अनूपपुर

खेल एवं युवा कल्याण
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों का शानदार प्रदर्शन
नरसिंहपुर

