कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि शाजापुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ' सेवा संकल्प अभियान ' का आयोजन किया जाएगा। ' सेवा संकल्प अभियान ' के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रमुख कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने बताया कि ' सेवा संकल्प अभियान ' के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया जलाना के तहत 17 सितम्बर 2026 सायं 7:00 बजे संपूर्ण जिले में एक साथ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम संपन्न होगा। जिससे शाजापुर जिला लगभग 2 लाख 12 हजार 500 दीयों की झिलमिल रोशनी से जगमगाएगा। शाजापुर जिला मुख्यालय पर 17 सितम्बर को माँ राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में शाम 7.00 बजे दीप प्रज्वलन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में न्यूनतम 500-500 दीपक, प्रत्येक नगर पालिका वार्डों में न्यूनतम 500-500 दीपक प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। साथ ही साथ जिले कई स्थानों पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

प्रमुख स्थलों पर होगा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन

उक्त अभियान के तहत 17 सितम्बर को शाम 7.00 बजे प्रमुख स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन भी किया जायेगा।

जिसमें पी.एम. आवास योजना के मोहल्ले एवं कॉलोनियाँ, अमृत सरोवर एवं जल संरचनाएं, नव- निर्मित सेतु बांध एवं अधोसंरचना परियोजनाएं, जन औषधि केन्द्र, आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पताल एवं औषधालय, विद्यालय, महाविद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान, मंदिर, घाट एवं आध्यात्मिक केन्द्र, पंचायत भवन एवं सामुदायिक केन्द्र, विगत 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल से जुड़ी उपलब्धियों के स्थल एवं जिला स्तर पर चिन्हित ऐतिहासिक स्थल, बी.के.एस.एन कॉलेज, पॉलिटेकनिक कॉलेज, आईटीआई, निजी स्कूल आदि स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जायेगा।

साथ ही वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था जिन स्थानों पर विभिन्न कारणों से दीपक जलाना संभव न हो, उन स्थानों पर आकर्षक प्रकाश/विद्युत सज्जा (लाइटिंग) की व्यवस्था भी की जायेगी।