कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा से आज जी-टीवी म्यूजिकल रियालिटी शो के प्रतिभागी श्री अतुल राव द्वारा भेंट की गई। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने उन्हें रियालिटी शो में जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्योपुर जिले में प्रतिभाओं की कमी नही है। प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से श्योपुर जिले में क्रियेटिव श्योपुर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि लोक संगीत, पराम्परागत गायनशैली, लोक कलाओं, परम्पारिक व्यंजनों, ड्राइंग एवं पेेंटिंग, पर्यटन क्विज, यूथ इंटरेक्शन जैसे सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले के निवासी श्री अतुल राव जी-टीवी सारेगामा म्यूजिकल रियालिटी शो अंतर्गत टॉप-12 प्रतिभागियों में शामिल है तथा अपनी मधुर आवाज से बेहतरीन परफोमेन्स कर रहे है। श्रेयस तलपडे द्वारा होस्ट किये जा रहे इस शो को मशहूर सिंगर श्री कुमार सानू, श्री शंकर महादेवन, श्री जावेद अली एवं सुश्री नीति मोहन द्वारा जज किया जा रहा है।