प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपने पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर मिल रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से ग्राम महुआ टोला निवासी हितग्राही श्री पुष्पेंद्र केवट के जीवन में भी खुशियां आई हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे कच्चे एवं खपरैल वाले मकान में रहते थे। बारिश के दिनों में घर में पानी आने के कारण कपड़े भीग जाते थे और परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने के बाद अब उन्हें बारिश और मौसम की चिंता नहीं रहती। पक्की छत के नीचे परिवार सुरक्षित और सुकून से रह रहा है। आवास मिलने से उनके परिवार के जीवन में स्थायित्व और खुशियां आई हैं।
हितग्राही श्री पुष्पेंद्र केवट ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का मकान मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है और अब वे अपने परिवार के साथ सुख एवं सुकून से रह रहे हैं।




