मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के माध्यम से सरकार जनता के बीच में पहुंच रही है। अब ग्रामीणजन को सरकारी कार्यालय के चक्कर नही लगाने पड़ते है। सप्ताह में एक दिन प्रति शुक्रवार कैलेण्डर अनुसार ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणजन आवेदन देकर समस्या का त्वरित निराकरण पा रहे है। इसी कढ़ी में शुक्रवार 23 अक्टूबर को गवाड़ी क्लस्टर की 10 ग्राम पंचायतो क्रमशः भैंसदड़, भूरापानी, पीपलधार, गवाड़ी, जामन्या (एबी रोड़), राई, राजमली वन, संेगवी, सिलदाड़, वासवी में तथा चाटली क्लस्टर की 10 ग्राम पंचायतों क्रमशः भूलगांव, बोरली, चाटली, दिवानी, दोंदवाड़ा, जोगवाड़ा, खेड़ी, कुजरी, मोरगुन, साकड़़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 1275 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 1249 आवेदनों का निराकरण किया गया। वही 273 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये, 58 हितग्राहियों के ईकेवायसी किये गये, 102 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम गवाड़ी में अपर कलेक्टर श्रीमति हेमलता सोलंकी द्वारा दलहन घटक अंतर्गत 5 किसानों को चना बीज किस्म आरवीजी-204 का वितरण किया गया।




