इंदौर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड टेनिस आईटीएफ एमटी 700 मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में बड़वानी के टेनिस खिलाड़ी एवं कोच श्री रोहित रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से बड़वानी जिले का गौरव बढ़ा है। श्री रोहित रावत ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों में देश-विदेश के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 55$ आयु वर्ग में रोहित ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने पहले मुकाबले में हरियाणा के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को पराजित कर शानदार आगाज किया। इसके बाद तीसरी एवं पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में श्री रोहित रावत ने इम्फाल के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी तुलेश्वर सिंह के विरुद्ध बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। रोहित ने अपने अनुभव, कौशल और जुझारूपन से दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर्स अप टाइटल का खिताब हासिल किया। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रोहित का प्रदर्शन उनकी मेहनत, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। आगामी महीनों में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने पर उन्हें विश्व कप टेनिस प्रतियोगिताओं में भारत की और से खेलने के की संभावना बन सकती है। रोहित रावत की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, मित्रों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
बड़वानी से और
और →पंचायत और ग्रामीण विकास
गवाड़ी एवं चाटली क्लस्टर की ग्राम पंचायतों में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन
बड़वानी
वन-पर्यावरण
गांधी जयंती पर नमो सेवा अभियान के तहत स्वच्छता नुक्कड़ नाटक और मद्य निषेध शपथ का हुआ आयोजन
बड़वानी

यह भी पढ़ें
और →जनजातीय कार्य विभाग
माय भारत नरसिंहपुर द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम
नरसिंहपुर


अनूपपुर
उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनजाति समुदाय के खिलाड़ी, उन्नत कृषक, शिल्पकार व जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
अनूपपुर

खेल एवं युवा कल्याण
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों का शानदार प्रदर्शन
नरसिंहपुर


