ज़िला प्रशासन के निर्देशानुसार मंगलवार जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी में युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिले के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 27 युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपना पंजीयन कराया। मेले में सम्मिलित 2 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन कर साक्षात्कार लिया, जिसमें योग्यता एवं दक्षता के आधार पर कुल 13 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों में क्रेेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इन्दौर शाखा बड़वानी द्वारा 18 युवाओं का, बालाजी एंटरप्राइजेस बड़वानी द्वारा 05 युवाओं का चयन किया गया। जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु निरंतर इस प्रकार के मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में सम्मानजनक रोजगार के अवसर निरंतर मिलते रहें, जिससे वे स्वावलंबी बनकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। इस दौरान जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक श्री टीएस डूडवे, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री एसएल सोलंकी, ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्रीमती अनुराधा पाटीदार, आरसेटी से श्री यश सेठी, उद्यमिता विकास केन्द्र बड़वानी के जिला समन्वयक श्री अरविन्द चौहान उपस्थित थे।
बड़वानी से और
और →पंचायत और ग्रामीण विकास
गवाड़ी एवं चाटली क्लस्टर की ग्राम पंचायतों में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन
बड़वानी
वन-पर्यावरण
गांधी जयंती पर नमो सेवा अभियान के तहत स्वच्छता नुक्कड़ नाटक और मद्य निषेध शपथ का हुआ आयोजन
बड़वानी

यह भी पढ़ें
और →जनजातीय कार्य विभाग
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
छतरपुर

