नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना झिरी-नवलनगर के पिराई सत्र 2026-2027 के प्रारंभ होने के पूर्व गुरुवार को बॉयलर प्रज्वलन एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधिवत रूप से आयोजित बॉयलर पूजन-अर्चन कार्यक्रम में कलेक्टर एवं प्रशासक श्री विवेक कुमार ने सहभागिता की। इस दौरान महाप्रबंधक श्री अजयपालसिंह बिलोदिया, कारखाना कार्यक्षेत्र के गन्ना उत्पादक एवं अंशधारी सदस्य, प्रत्यायुक्त सहित अन्य मौजूद रहे।
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन
शक्कर कारखाना में पिराई सत्र की तैयारियों का हुआ शुभारंभ
जनता कैमरा डेस्क · बुरहानपुर · 12 नवंबर 2026 · 1 मिनट


