जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक श्री रमेश चौहान ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 से वर्ष 2025-26 तक के लिए MPTAAS पोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रवेश डाटा अपलोड करने की सुविधा प्रदान की जाकर 05 दिसम्बर 2026 तक छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाईन करने की सुविधा प्रदान की गयी हैं।

शैक्षणिक सत्र 2020-21 से वर्ष 2025-26 तक अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, वह 05 दिसम्बर 2026 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। 05 दिसम्बर 2026 के पश्चात् पूर्व वर्ष के विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन नहीं कर सकेंगे।