भारत सरकार की एपिड एवं राष्ट्रीय बयोश्री योजना अंतर्गत रायसेन जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए एलिम्कों के विशेषज्ञों/तकनीकी टीम के माध्यम से विकासखण्ड स्तर पर परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक श्री मनोज बॉथम ने बताया कि नगर पंचायत गैरतगंज अंतर्गत 08 अक्टूबर को जनपद पंचायत गैरतगंज मुख्यालय प्रांगण में दिव्यांगजनों का उपकरण हेतु परीक्षण शिविर आयोजित होगा। जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज, नगर पंचायत औबेदुल्लागंज, नगर पालिका मण्डीदीप और नगर पंचायत सुल्तानपुर के लिए 09 अक्टूबर को जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज मुख्यालय प्रांगण में दिव्यांगजनों का उपकरण हेतु परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण
दिव्यागंजनों को सहायक उपकरण प्रदाय हेतु 08 अक्टूबर को गैरतगंज और 09 अक्टूबर को औबेदुल्लागंज में लगेंगे परीक्षण शिविर
जनता कैमरा डेस्क · रायसेन · 7 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट




