कटनी (07 अक्टूबर) - आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि उपज मंडी कटनी के परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सामजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं बेहतर जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। आयोजन के माध्यम से नागरिकों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
खेती-किसानी
मद्य निषेध सप्ताह के तहत कृषि उपज मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित नशामुक्ति रैली निकालकर दिलाई शपथ, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से किया जागरूक

जनता कैमरा डेस्क · कटनी · 7 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट

