कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से खाद्य पदार्थाे की जांच एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि श्री हरि ट्रेडर्स शिवपुरी रोड श्योपुर से कूनो पीला फूल ब्रांड कुकिंग ऑयल तथा श्री सिघांसन ब्रांड सरसो ऑयल तथा श्री महावीर ऑयल एंड फ्लोर मिल पाली रोड श्योपुर से आयुष्मान सरसो तेल, मैगी नूडल्स तथा ऐश कुकिंग मीडियम के सैम्पल लिये गये है, सभी सैम्पलों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।





